छत्तीसगढ़

चर्लापल्ली-दानापुर के बीच आज से चलेगी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन, कुल 24 आईसीएफ कोच रहेंगे

रायपुर । ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा चर्लापल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन तेलंगाना, छत्तीसगढ़ एवं बिहार के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करेगी।

 

यह स्पेशल ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर संचालित होगी। निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन चांदाफोर्ट स्टेशन पर शाम 8:10 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 8:12 बजे रवाना होगी। इसके बाद गोंदिया स्टेशन पर रात 11:45 बजे पहुंचेगी, जहां 10 मिनट रुकने के बाद 11:55 बजे प्रस्थान करेगी। बालाघाट जंक्शन पर इसका आगमन रात 12:40 बजे होगा और दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो जाएगी। वहीं नैनपुर स्टेशन पर ट्रेन रात 2:20 बजे पहुंचेगी और 2:22 बजे प्रस्थान करेगी। तय मार्ग से गुजरते हुए यह स्पेशल ट्रेन अगले दिन रात 11:55 बजे दानापुर पहुंचेगी।

 

रायपुर रेलवे प्रशासन ने मंगलवार की देर रात जानकारी दी है कि यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में कुल 24 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे। इनमें 3 एसी टू टियर, 5 एसी थ्री टियर, 10 स्लीपर, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर कोच शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button