एनजीओ प्रकोष्ठ के जनसंपर्क अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

रायपुर (छत्तीसगढ़) | भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ की ओर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष जनसंपर्क अभियान और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 16 जून 2026 को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और बच्चों के भविष्य को संवारने के उद्देश्य से ‘शिक्षा विकास योजना’ के तहत विभिन्न गतिविधियों की शुरुआत की गई है।

इस अभियान के अंतर्गत जय मां तारणी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती किरण शिवहरे के नेतृत्व में महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर और मेहंदी का विशेष व्यावसायिक प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) दिया जा रहा है। इसके साथ ही, छोटे बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए ‘शिक्षा विकास योजना’ के तहत शैक्षणिक गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री दिनेश सिंह जी
श्री संदीप अग्रवाल (प्रदेश सह संयोजक, एनजीओ प्रकोष्ठ)
श्रीमती पल्लवी पांडे (प्रदेश सह संयोजक एन जी ओ प्रकोष्ठ)
श्रीमती पुष्पा पाटले (प्रदेश कार्य समिति सदस्य एनजीओ प्रकोष्ठ)
श्रीमती किरण शिवहरे (प्रदेश कार्य समिति सदस्य एनजीओ प्रकोष्ठ)
श्री एस. नायडू (प्रदेश कार्यालय प्रभारी एनजीओ प्रकोष्ठ )
श्री संकल्प दुबे(प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी एन जी ओ प्रकोष्ठ)
श्री अविरल सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित थे
इन महिला स्व सहायता समूहों और सदस्यों की रही सक्रिय भागीदारी
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जय भोले नाथ महिला समूह और पल्लवी स्व सहायता समूह सहित क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य रूप से निम्नलिखित सदस्यों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई:जिनमें
श्रीमती ममता सिंह, राजकुमारी, सोनी यादव, लक्ष्मी साहू, मनीषा सिंह, नेहल सोनी, सलोनी मिश्रा, बेबी मिश्रा, चंदा देवी, सुमन सिंह, मीरा साहू, रिमी ओझा, दोपति यादव, मीना यादव, शशि, रजनी, हिरौंदी कौसर और कल्याणी उपस्थिति रही।
प्रधानमंत्री जी के 12 वर्षों की सफलताओं को जन-जन तक पहुंचाना लक्ष्य
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम छुए हैं। उनके सफलतम 12 वर्ष पूरे होने पर एनजीओ प्रकोष्ठ इस जनसंपर्क अभियान के माध्यम से न केवल सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचा रहा है, बल्कि महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भता की ओर अग्रसर कर रहा है।




