छत्तीसगढ़

माँ कौशल्या धाम चंदखुरी में होगा तीन दिवसीय ऐतिहासिक मानस महासम्मेलन

26 से 28 सितंबर तक आयोजित होगा "मानस ब्रह्म गर्भ मंथन 6.0", राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संतों का होगा आगमन

चंदखुरी (रायपुर)। भगवान श्रीराम की ननिहाल एवं छत्तीसगढ़ की आस्था का प्रमुख केंद्र माँ कौशल्या धाम चंदखुरी आगामी 26, 27 एवं 28 सितंबर 2026 को भव्य मानस महासम्मेलन एवं “मानस ब्रह्म गर्भ मंथन 6.0” का साक्षी बनेगा। यह तीन दिवसीय ऐतिहासिक आयोजन माँ कौशल्या मंदिर समिति चंदखुरी के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के प्रतिष्ठित संत, मानस मर्मज्ञ, विद्वान एवं हजारों श्रद्धालु सहभागी होंगे।

आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मानस दर्शन जीवन अर्पण के संस्थापक एवं परिकल्पनाकार आदरणीय श्री दीपक गुहा के नेतृत्व में केंद्रीय टीम ने माँ कौशल्या धाम पहुँचकर आयोजन स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान माँ कौशल्या मंदिर ट्रस्ट एवं मानस दर्शन जीवन अर्पण के पदाधिकारियों के बीच लगभग पाँच घंटे तक महत्वपूर्ण महाबैठक आयोजित हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, संतों के आगमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक का गरिमामय एव प्रभावशाली संचालन राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक, अंतरराष्ट्रीय कलमकार तथा जिला संयोजक (गरियाबंद) आदरणीय श्री मुन्नालाल देवदास जी ने किया। उन्होंने आयोजन की रूपरेखा, उद्देश्य एवं कार्ययोजना को अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत करते हुए सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों के मध्य समन्वय स्थापित किया। उनके कुशल संचालन से बैठक सफल, सार्थक एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुई।

बैठक में बताया गया कि इस ऐतिहासिक आयोजन में छत्तीसगढ़ की विशिष्ट मानस मंडलियों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के संतों और विद्वानों के दिव्य प्रवचनों से माँ कौशल्या धाम आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनेगा।

बैठक में मानस दर्शन जीवन अर्पण केंद्रीय समिति से देवलाल लाल सिन्हा, आत्मराम साहू, धड़कन विष्णु साहू, पुनेश्वर साहू, बिहारी लाल यादव, के. के. सिन्हा, हितेंद्र साहू, गजेन्द्र वर्मा, रामकुमार प्रजापति, भूपेश बनपेला, संदीप ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

साथ ही आयोजन की तैयारियों में श्री प्रदीप बैस (अध्यक्ष नगर पंचायत चंदखुरी), श्री गणेश राम (मुख्य पुजारी), श्री नरेंद्र कुमार (पार्षद), श्री मुन्नालाल देवदास (माँ कौशल्या नवाचार फाउंडेशन), श्री रामस्वरूप वर्मा (अध्यक्ष, माँ कौशल्या मंदिर समिति), श्री दिलीप सिंह ठाकुर (अध्यक्ष, माँ कौशल्या मानस संघ रायपुर), श्री नारायण प्रसाद वर्मा (संरक्षक), श्री रोहित साहू (कोषाध्यक्ष), श्री जोईधा राम तारक (सलाहकार), श्री मेसूल साहू (संचालक), श्री लतेल जायसवाल, श्री संतोष साहू, श्री जनक राम, श्री ओंकार पटेल सहित महिला मंडली एवं समस्त नगरवासियों का विशेष सहयोग एवं सहभागिता रही।

आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि भगवान श्रीराम की ननिहाल माँ कौशल्या धाम चंदखुरी में आयोजित यह मानस महासम्मेलन छत्तीसगढ़ के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक इतिहास में एक अविस्मरणीय अध्याय सिद्ध होगा तथा सनातन संस्कृति और श्रीरामचरितमानस के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button