भारतलाइफ स्टाइल

आम जनता को फिर लगा महंगाई का झटका! केरल, पंजाब के बाद अब यहां बढ़े दूध के दाम; देखें नई रेट लिस्ट

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत में भी महंगाई का असर देखने को मिल रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब अन्य रोजमर्रा की चीजों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में आज बिहार की कंपनी सुधा डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। इससे कुछ दिन पहले अमूल और मदर डेयरी जैसी कंपनियों ने दूध के दाम बढ़ाए थे। जिसके बाद पंजाब और केरल राज्य की कंपनियों ने दामों में बढ़ोतरी की है।

देश की बड़ी मिल्क कंपनियों द्वारा दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के फैसले के बाद बिहार की प्रमुख डेयर सुधा ने दूध की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। ये नई कीमतें शुक्रवार, (22 मई 2026) से लागू हो जाएंगी। ऐसे में अब बिहार की आम जनता पर इसका काफी बोझ पड़ने वाला है।

कीमतें बढ़ने के बाद सुधा दूध का ताजा भाव

सुधा डेयरी द्वारा दूध की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब कौन सा दूध कितने रुपये का मिलेगा। आइए देखते हैं नया रेट लिस्ट-

  • फुल क्रीम मिल्क (गोल्ड) पहले 65 रुपये प्रति लीटर मिलता था, जो अब कीमतें बढ़ने के बाद 67 रुपये का हो जाएगा।
  • सुधा शक्ति दूध जो अब तक 57 रुपये प्रति लीटर मिलता था, वो अब 59 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा।
  • सुधा काऊ मिल्क (गाय का दूध) अब तक 54 रुपये प्रति लीटर था, जो अब 56 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा।
  • सुधा हेल्दी (टोंड) दूध जो पहले 52 रुपये प्रति लीटर का था, वो अब 54 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा।
  • सुधा स्मार्ट (डबल टोंड) 28 रुपये प्रति आधा लीटर हो जाएगा।

सुधा डेयरी ने क्यों बढ़ाई दूध की कीमतें?

सबसे पहले अमूल और मदर डेयरी ने मिल्क प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाए थे। जिसके बाद अब बिहार की सुधा डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए है। ये फैसला उत्पादन लागत, पशु चारे की बढ़ती कीमतों और वितरण के खर्च में हो रही वृद्धि की वजह से की गई है। इसका सीधा असर आम आदमी के घर के बजट पर पड़ने वाला है। दूध की कीमतें बढ़ने से चाय, मिठाई, दही, पनीर और अन्य डेयरी उत्पादों पर भी इसका असर पड़ सकता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का असर

बता दें कि हाल ही में केरल की कंपनी मिल्मा ने भी दूध की कीमतों में 4 रुपये की वृद्धि की है। देशभर में दूध समेत पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि ईरान और यूएस के बीच चल रहे युद्ध की वजह से हो रही है। इस युद्ध की वजह से क्रूड ऑयल के आयात में परेशानी हो रही है, जिसकी वजह से पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। इससे ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई के दामों में भी इजाफा हो रहा है, जिसकी वजह से कंपनियां अब इस महंगाई का बोझ जनता पर डालने को मजबूर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button