छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस डिप्टी कमिश्नर विकास कुमार हुई एनआईए में पोस्टिंग, केन्द्रीय गृह मंत्रालय से आदेश जारी

रायपुर। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए रायपुर पुलिस डिप्टी कमिश्नर (यातायात) विकास कुमार को प्रतिनियुक्ति पर भेजते हुए उनकी पोस्टिंग एनआईए में की है।

उल्लेखनीय हैं कि 2020 बैच के अफसर विकास कुमार कवर्धा के लोहारीडीह कांड के दौरान सुर्खियों में आए थे। उस वक्त एडिशनल एसपी के पद पर रहे विकास कुमार को निलंबित कर दिया गया था। करीब तीन महीने पीएचक्यू में अटैच रहे, और फिर जांच में क्लीनचिट मिलने के बाद उनकी पदस्थापना की गई। पहले पीएचक्यू में ही पोस्टेड किया गया था और फिर उन्हें रायपुर पुलिस कमिश्नरी में डिप्टी कमिश्नर (यातायात) के पद पर पदस्थ किया गया। अब केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर एनआईए में जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button