छत्तीसगढ़

”Kopyko” क्लब में मारपीट एवं खुले में शराब परोसने के मामले में NSUI ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रायपुर को सौंपा ज्ञापन

रायपुर । रायपुर जिला NSUI के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर विधानसभा NSUI के उपाध्यक्ष आशीष बाजपाई के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रायपुर को ज्ञापन सौंपकर शहर के एक क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खुले में शराब परोसने, उसके बाद हुई मारपीट एवं कानून-व्यवस्था बिगड़ने की घटना की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की।

NSUI ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि मीडिया में प्रकाशित समाचारों एवं प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कार्यक्रम में खुले क्षेत्र में शराब परोसी गई, जिसकी वैध अनुमति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान नशे में धुत युवाओं के बीच मारपीट, गुंडागर्दी एवं बलवा जैसी स्थिति निर्मित हुई, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न लगा है।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि यह स्पष्ट किया जाए कि कार्यक्रम में शराब परोसने की अनुमति किस विभाग एवं अधिकारी द्वारा प्रदान की गई थी तथा अनुमति की शर्तों का पालन हुआ या नहीं। साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों, क्लब प्रबंधन एवं आयोजकों के विरुद्ध अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी भी सार्वजनिक की जाए।

श्री बाजपाई ने विशेष रूप से क्लब संचालक एवं इवेंट मैनेजर ध्रुव शर्मा से पूछताछ कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर व मारपिट करने वाले संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की है।

NSUI नेताओं ने कहा कि यदि मामले में शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्यवाही नहीं की गई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने एवं इस मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाने के लिए बाध्य होगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में कपिल डंडे, खुशराज ढीलन, अनिकेत महतो सहित रायपुर जिला NSUI के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button