छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार 2026 ने धीरेंद्र कुमार कुर्रे के जीवन में लाई खुशियों की सौगात

  • प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर, वर्षों पुराना सपना हुआ साकार

रायपुर, जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत ग्राम सोनसरी निवासी श्री धीरेंद्र कुमार कुर्रे के लिए “सुशासन तिहार 2026” खुशियों की नई सौगात लेकर आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का मकान मिलने से उनका वर्षों पुराना सपना साकार हो गया है।

श्री धीरेंद्र कुमार कुर्रे ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में निवास कर रहा था। बारिश के मौसम में छत से पानी टपकता था और गर्मी के दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। परिवार हमेशा एक सुरक्षित और मजबूत घर की उम्मीद लगाए बैठा था।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का मकान मिलने के बाद अब उनका परिवार सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक वातावरण में जीवन यापन कर रहा है। नया घर मिलने से परिवार को सुरक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास भी मिला है और घर में खुशियों का माहौल है।

श्री कुर्रे ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है, जिससे आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि “सुशासन तिहार 2026” वास्तव में आम नागरिकों के जीवन में खुशियां और भरोसा लेकर आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button