छत्तीसगढ़

CGPSC मुख्य परीक्षा 6 जून से, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

रायपुर । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार मुख्य परीक्षा का आयोजन 6 जून से 9 जून 2026 तक प्रदेश के पांच संभागीय मुख्यालयों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। आयोग द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी। ऐसा रहेगा परीक्षा कार्यक्रम 06 जून 2026 – भाषा एवं निबंध 07 जून 2026 – सामान्य अध्ययन-I एवं सामान्य अध्ययन-II 08 जून 2026 – सामान्य अध्ययन-III एवं सामान्य अध्ययन-IV 09 जून 2026 – सामान्य अध्ययन-V पांच शहरों में होंगे परीक्षा केंद्र राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा (अंबिकापुर) और बस्तर (जगदलपुर) में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रवेश पत्र पहले ही जारी आयोग ने बताया कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 25 मई 2026 को जारी किए जा चुके हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। SMS या डाक से नहीं भेजे जाएंगे एडमिट कार्ड CGPSC ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को अलग से डाक, सूचना पत्र या SMS के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थियों को स्वयं वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। आयोग ने सभी परीक्षार्थियों से परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button