खेल

जब बोटॉक्स को लेकर जया बच्चन ने कसा था तंज, कहा था- ‘मुझे अपनी झुर्री और सफेद बाल पर गर्व है’

बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन अपने जमाने की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से रही हैं। जया ने अपने करियर में उन्होंने ‘जंजीर’, ‘अभिमान’ और ‘गुड्डी’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जया एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में भी खुद को साबित कर चुकी हैं। वहीं, जया अपने बेबाक बयानों के चलते भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आज भी जया अपनी स्टाइल के चलते सुर्खियों में रहती हैं। एक तरफ जहां फिल्म इंडस्ट्री में अपनी उम्र से कम दिखने के लिए सर्जरी या बोटॉक्स का ट्रेंड काफी पुराना है, वहीं, जया इनसे काफी दूर हैं। ऐसे में जया ने सर्जरी या बोटॉक्स पर खुलकर बात की थी। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा था?

दरअसल, जया बच्चन ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ दिए अपने इंटरव्यू में बढ़ती उम्र के बारे में खुलकर बात की थी। को दिए इंटरव्यू में बढ़ती उम्र के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘मुझे अपनी हर झुर्री और सफेद बाल पर गर्व है।’ वो बोटॉक्स को लेकर बोली थीं, ‘मैंने अपने चेहरे पर कभी भी कोई आर्टिफिशियल चीज का इस्तेमाल नहीं किया और ना ही कभी करूंगी।’ उसी बातचीत के दौरान, ‘उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें अपने बच्चों अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन पर कितना गर्व है। मेरी जिंदगी में एक भी दिन ऐसा नहीं जाता जब मैं उन्हें इतने अच्छे इंसान होने के लिए गर्व से न देखूं। मुझे बहुत खुशी है कि हमने उन्हें बिगड़े हुए बच्चे नहीं बनाया।’

एक्ट्रेस हाल ही में पैपराजी के बारे में अपनी टिप्पणियों के कारण खबरों में रही हैं। उन्होंने बरखा दत्त के साथ एक बातचीत के दौरान कहा था, ‘मैं मीडिया की ही देन हूं, लेकिन पैपराजी के साथ मेरा रिश्ता जीरो है। ये लोग कौन हैं? क्या इन्हें इस देश के लोगों को रिप्रेजेंट करने के लिए ट्रेन किया गया है? आप इन्हें मीडिया कहते हैं? मैं मीडिया से ही आती हूं। मेरे पिता एक पत्रकार थे। मुझे ऐसे लोगों के लिए बहुत इज्जत है। लेकिन ये जो बाहर ड्रेन-पाइप जैसे गंदे-गंदे पैंट पहनकर, हाथ में मोबाइल लेकर घूमते हैं। उन्हें लगता है कि सिर्फ उनके पास मोबाइल है, तो वे आपकी तस्वीर ले सकते हैं और जो चाहें कह सकते हैं और जिस तरह के कमेंट्स वे पास करते हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button