छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, तीन दिन गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 3 दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है।

इसके बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार होगा। वहीं अधिकतम तापमान अगले 3 दिनों तक स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई। राजनांदगांव में सबसे अधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश के आंकड़ों के मुताबिक अमलीपदर में 3 सेमी, दोरनापाल, सुकमा और मुकडेगा में 2-2 सेमी तथा घरघोड़ा और कोंटा में 1-1 सेमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button