
रायपुर। Board of Control for Cricket in India (बीसीसीआई) द्वारा 5 मार्च 2026 से बेंगलुरु में आयोजित की जा रही सीनियर वुमेंस इंटर जोनल वनडे ट्रॉफी 2026 के लिए सेंट्रल जोन की टीम घोषित कर दी गई है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में नॉर्थ, साउथ, सेंट्रल, नॉर्थ ईस्ट, वेस्ट एवं ईस्ट जोन की टीमें भाग लेंगी, जिनमें देशभर के चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
सेंट्रल जोन की टीम में Chhattisgarh State Cricket Sangh से तीन सदस्यों का चयन किया गया है, जो प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
चयनित सदस्य इस प्रकार हैं:
कृति गुप्ता – खिलाड़ी
महक नरवसे – खिलाड़ी
शिवा कोठारी – ट्रेनर
उक्त खिलाड़ी एवं सहायक स्टाफ प्रतियोगिता में सेंट्रल जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह चयन छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट की निरंतर प्रगति और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।
सेंट्रल जोन के मैच कार्यक्रम इस प्रकार हैं:
5 मार्च 2026 – विरुद्ध ईस्ट जोन
7 मार्च 2026 – विरुद्ध साउथ जोन
9 मार्च 2026 – विरुद्ध नॉर्थ ईस्ट जोन
11 मार्च 2026 – विरुद्ध नॉर्थ जोन
13 मार्च 2026 – विरुद्ध वेस्ट जोन
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने चयनित खिलाड़ियों एवं ट्रेनर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है। यह उपलब्धि प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगी।




