
रायपुर, 26 फरवरी 2026। प्रदेश का युवा इस बार यह सोचकर खुश थे कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी जैसे पढ़े लिखे व्यक्ति को बनाया गया है अब हो सकता है कि जो इस प्रदेश के पढ़े लिखे युवा है उन्हें रोजगार के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। नई-नई भर्तियां सरकारी विभागों में निकाली जाएगी, क्योंकि आप चौधरी जी स्वयं इस है वह युवाओं की अपेक्षा को भली-भांति समझेंगे लेकिन प्रदेश के युवाओं को इस बार भी गहरी नाराजगी का सामना करना पड़ा है। प्रदेश का युवा पढ़ लिख करके आज कहीं ऑटो चला रहा है तो किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहा है।
जब यह मालूम ही था कि मोदी जी ने हर साल 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया है तो छत्तीसगढ़ राज्य में कम से कम हर साल 2 लाख नौकरियां मिलनी चाहिए थी लेकिन मुझे लगता है कि जब तक आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश में नहीं बन जाती छत्तीसगढ़ के युवाओं को किसी प्रकार भी सरकारी नौकरी से वंचित रखा जाएगा। और आज करोड़ों का बजट आने के बावजूद भी युवाओं को रोजगार के नाम पर कुछ नहीं दिया गया। जितनी कंपनियां बन रही है वहां पर मजदूर काम करेंगे तो क्या छत्तीसगढ़ का युवा पर लिख करके अब मजदूरी करें। यह सरकार पढ़े लिखे युवाओं को किसी प्रकार का अवसर नहीं देना चाहती? वह चाहती है
कि युवाओं के दिलों में ठेस पहुंचे और वह पढ़ना ही छोड़ दे जिस प्रकार से स्कूलों को बंद करवाया जा रहा है उससे यह समझ में आता है कि यह सरकार शिक्षा के खिलाफ है शिक्षा के विरोधी सरकार है इसलिए आज छत्तीसगढ़ का युवा रोजगार कार्यालय में पंजीयन कर करके भी अपनी रोजगार भत्ते का बेरोजगारी भत्ते का इंतजार कर रहा है। लेकिन वह इंतजार खत्म हो चुका है और अब वह कभी ऑटो चला रहा है तो कहीं दुकान लगा रहा है और सामान बेच रहा है और यह लोग छत्तीसगढ़ के राज्य को बेच रहे हैं। अडाणी के हाथों में बस्तर अंचल को सौंपने की तैयारी चल रही है।
छत्तीसगढ़ की बिजली बाहर बेंची जा रही है लेकिन इस छत्तीसगढ़ में बिजली रेट कम नहीं हो रहा है। युवाओं को नौकरियों के नाम पर सिर्फ झुनझुना थमाया जा रहा है?




