छत्तीसगढ़

मारा गया खूंखार नक्सली हिडमा

परिचय नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। अल्लूरी सीताराम जंगलों में ग्रेहाउंड कमांडो के बड़े ऑपरेशन में 6 नक्सली मारे गए। कुख्यात नक्सली हिडमा और उसकी पत्नी राजे के ढेर होने की खबर है, जिसे पुलिस ने आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दिया है, हालांकि वेरिफिकेशन प्रक्रिया जारी है।

छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर नक्सल मोर्चे से एक के बाद एक बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। सबसे बड़ी चर्चा खूंखार नक्सली हिडमा के ढेर होने को लेकर है, जिसके साथ ही उसकी पत्नी राजे के भी मारे जाने की खबर है। सूत्रों के दावे के अनुसार, सुकमा इलाके से यह सबसे बड़ी खबर आई है कि कुख्यात नक्सली हिडमा मारा गया है, और उसी मुठभेड़ में उसकी पत्नी राजे भी ढेर हुई है।
‘लाल आतंक’ पर दशक का सबसे बड़ा प्रहार

पुलिस ने अब इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है, हालांकि वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अभी भी जारी है। हिडमा के मारे जाने की पुष्टि होने के बाद यह नक्सल संगठन को दशक का सबसे बड़ा झटका होगा। हिडमा को कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है। हिडमा की मौत की खबर की आधिकारिक पुष्टि ने नक्सल जगत में हलचल मचा दी है।
आंध्र सीमा पर ग्रेहाउंड कमांडो का बड़ा ऑपरेशन

यह भीषण मुठभेड़ छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर हुई। सुबह से लेकर देर शाम तक गोलियों की आवाज गूंजती रही। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम जिले के घने जंगलों में ग्रेहाउंड कमांडो और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ गुज्जिमाविडावलसा पंचायत के आश्रित नेल्लूरु गांव के जंगलों में हो रही है। इस स्थान से 6 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें बड़े कैडर के नक्सलियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। अल्लूरी सीताराम जंगल में यह ग्रेहाउंड का एक बड़ा ऑपरेशन चल रहा है।
अबूझमाड़ में अभियान तेज, स्मारक ध्वस्त

बीजापुर जिले के एरबोर थानाक्षेत्र में भी सुबह से ही रुक-रुक कर फायरिंग की आवाजें सुनाई दे रही हैं। यह टीम कोंटा एरिया कमेटी के सचिव मगडू की सक्रियता की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भेजी गई थी। पुलिस ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए एक नक्सली के मारे जाने और कई नक्सलियों के घायल होने की खबर दी है।

अबूझमाड़ जैसे घने इलाके में भी नक्सलवाद के खात्मे का अभियान तेज किया गया है। डोंडीमारका इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक नक्सली स्मारक को ध्वस्त कर दिया है। दो दिन पहले ही धोबै में जवानों का 17वां नया कैंप शुरू किया गया था, जिससे यह साफ है कि पुलिस अब नक्सलियों की कमर तोड़ने के मिशन पर है।

ग्रेहाउंड कमांडो जंगल के कोने-कोने की तलाशी ले रहे हैं और घायल नक्सलियों के भागकर छिपने की आशंका के चलते इलाके की घेराबंदी बढ़ा दी गई है। आसपास के जिलों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button