छत्तीसगढ़राजनीति

शराब नीति में कोर्ट द्वारा केजरीवाल जी और सिसोदिया जी के बरी करने का आदेश बाबा साहेब के संविधान की जीत है – आम आदमी पार्टी

 

रायपुर, 27 फरवरी 2026आम आदमी पार्टी के लिए आज बहुत बड़ा दिन साबित हुआ है कि किस तरह पार्टी के बड़े नेताओं को षड्यंत्र करके झूठे केस में फसाया गया था। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आदरणीय अरविंद केजरीवाल जी एवं मनीष सिसोदिया जी को तथाकथित शराब घोटाला प्रकरण में CBI कोर्ट द्वारा आज 27 फरवरी 2026 को बाइज्जत बरी किया गया है। विदित हो कि 21 मार्च 2024 को ED ने केजरीवाल जी को गिरफ्तार किया था फिर 26 जून को सीबीआई ने जेल से ही हिरासत में लिया 23 जुलाई 2024 को जेल से बाहर आए थे उसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई केस में उन्हें जमानती दी थी। और आज केजरीवाल जी मनीष सिसोदिया जी सहित 23 लोगों को कोर्ट ने बाइज्जत बारी किया है।

शराब नीति में बरी होने के बाद केजरीवाल जी ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ईमानदारी कमाई है इन्होंने झूठा केस लगाया और आज साबित हो गया कि केजरीवाल ईमानदार है,मनीष सिसोदिया कट्टा ईमानदार है,आम आदमी पार्टी ईमानदार है। मैं प्रधानमंत्री जी से कहना चाहता हूं कि इस तरह से लोकतंत्र से खिलवाड़ मत कीजिए, देश के संविधान का मजाक मत बनाइए।

आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवलाल नरेटी और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि यह सत्य और न्याय की ऐतिहासिक विजय है । यह सिर्फ दो नेताओं की जीत नहीं, बल्कि सच्चाई, संघर्ष और ईमानदार राजनीति की जीत है।केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी के बरी होने पर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा बधाइयाँ और खुशियां मनाई जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button