
सारंगढ़ । सारंगढ़ के सामान्य वन परिक्षेत्र झिकीपाली बिट में जंगली सूअर के शिकार का मामला सामने आया है। मुखबिर की सूचना पर रेंजर की टीम तुरंत कार्रवाई करते हुए झिकीपाली सर्किल के ग्राम नूनपानी पहुँची, जहाँ तीन व्यक्तियों को जंगली सूअर का मांस काटते हुए पकड़ा गया।
वन विभाग की टीम ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इस शिकार में शामिल और अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।




