छत्तीसगढ़

संस्था संचालन के साल भर पूरे होने पर समाजसेवियों का हुआ सम्मान

स्वयं सेवियों के सहयोग से संचालित वरिष्ठजन सेवा सदन का एक साल पूर्ण
  वरिष्ठजन (वृध्दजनों) की सेवा में समर्पित संस्था के एक साल पूरे होने पर संस्था द्वारा समाजसेवियों एवं सहयोगियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शहर के इमली भाठा में माता कौशल्या वेलफेयर फाउंडेशन (पंजीकृत संस्था) द्वारा संचालित वरिष्ठजन सेवा सदन में यह समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समाजसेवियों ने यहां वरिष्ठजनों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया और बेहतर व्यवस्था के लिए संस्था के समर्पण पर आभार जताया। साथ ही आगामी दिनों में भी सहयोग बनाए रखने की प्रतिबध्दता जताई। इस अवसर पर रायपुर, समोदा, आरंग, हतबंध, बलौदाबाजार, कसडोल, बागबाहरा, खल्लारी सहित स्थानीय लोगों की काफी संख्या में उपस्थिति रही। संस्था के संचालक मंडल ने समाजसेवियों और सहयोगियों का तिलक वंदन पश्चात सम्मानी भेंट की। आभार प्रदर्शन संस्था अध्यक्ष श्रीमति उषा साहू ने किया। इस अवसर पर वंदना औसर, सुषमा वर्मा, जयश्री सोनी, ठाकुर, रघुवीर सिंह चावला, नितिन श्रीवास्तव, श्रीमति बिन्नी शर्मा, सविता निषाद, अषवंत तुषार साहू, मानिक साहू, नंदू साहू, नरेन्द्र कुमार साहू, डॉ.जितेंद्र साहू, प्रणित कुमार गुप्ता, सनत कुमार गुप्ता, राजू पाल, मनीषा पाल, जीवन दास मानिकपुरी, सिमर सिंह चावला, प्रफुल परमार को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। कर्मवीरों का भी हुआ सम्मान संस्था में निःस्वार्थ भाव के कार्य कर रहे सहयोगियों को भी उनकी मेहनत, लगन और निरंतरता के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें केयर टेकर सोहद्रा यादव, रसोइया रीना औसर, सहकर्मी कांति निर्मलकर एवं सहयोगी वेदराम यादव को उनके उत्कृष्ठ योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button