व्यापार

सोने की कीमतों में आई गिरावट…चांदी के दाम भी लुढ़के, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

सोमवार को सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना लाल निशान में कारोबार कर रहा है। मौजूदा समय में 24 कैरेट गोल्‍ड की कीमत 1,25,070 रुपये/10 ग्राम के करीब चल रही है, जबकि चांदी का भाव 1,68,900 रुपये/किलो के आस-पास चल रहा है।

सोमवार सुबह चांदी भी लाल निशान में कारोबार कर रही थी। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह करीब 10 बजे शुरुआती कारोबार में चांदी 848 रुपये गिरकर 1,55,170 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोने के विपरीत, वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतों में भी सोमवार सुबह तेजी देखी गई।
वैश्विक स्तर पर चांदी में तेजी

कॉमेक्स पर चांदी 0.15% या 0.07 डॉलर बढ़कर 50.76 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इस बीच, चांदी की हाजिर कीमतें 0.80% या 0.41 डॉलर बढ़कर 50.99 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थीं। हालांकि, भारतीय बाजार में गिरावट के कारण, शादी सीजन में आम लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलने वाली है।
राजधानी दिल्ली में सोने का भाव

राजधानी दिल्ली में सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 10 रुपये गिरकर 125,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के आस। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी आई। डॉलर सूचकांक में मजबूती ने भी सोने की कीमतों पर अतिरिक्त दबाव डाला, जिसका असर भारत में सोने की कीमतों पर पड़ा।
किस शहर में कितना है Gold Price?
शहर 24 कैरेट सोने का भाव/10 ग्राम)
दिल्ली 1,25,220
मुंबई 1,25,070
चेन्नई 1,25,990
कोलकाता 1,25,070
जयपुर 1,25,220
लखनऊ 1,25,220
पटना 1,25,120
आपके शहर में चांदी का ताजा भाव

दिल्ली में चांदी की कीमतें 168,900 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास हैं। मुंबई और कोलकाता में भी कीमतें 168,900 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास हैं। चेन्नई में कीमतें 174,990 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास हैं। जयपुर, लखनऊ और पटना में भी चांदी की कीमतें 168,900 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बताई जा रही हैं।

इस समय भारत में शादियों का सीजन चल रहा है। जिसके कारण गहने बनाने के लिए सोने की डिमांड बढ़ रही है। यादि आपके घर में भी शादी है, तो सोने-चांदी के गहने बनाने का सही मौका आ गया है। क्योंकि अभी सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button