क्राइमछत्तीसगढ़

आवासीय कॉलोनियों में चोरी की घटना को अंजाम देेने वाला आदतन चोर सिद्धार्थ सिंह उर्फ सिद्धू गिरफ्तार

04 घर चोरी तथा 01 दोपहिया वाहन चोरी का प्रकरणों का किया गया खुलासा

आरोपी पूर्व में भी 01 दर्जन से अधिक चोरी के प्रकरणों में रह चुका है जेल निरूद्ध

फरार आरोपियों के मिलने पर आस-पास क्षेत्र के अन्य चोरियों के खुलने की भी है संभावना

 आरोपियों द्वारा थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत आवासीय कॉलोनियों की चोरी के घटनाओं को दिया गया है अंजाम।

 एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

 आरोपियान गिरोह बनाकर चोरी की दोपहिया वाहन में घुम-घुम कर देते थे सुने मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम।

 गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने पर आरोपियों के विरुद्ध संगठित अपराध की धारा 111 बी एन एस के तहत की जा रही है कार्यवाही।

 सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम की किये थे चोरी।

 आरोपी के निशानदेही पर कब्जे से चोरी सोने चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम किया गया है जप्त।

 घटना में प्रयुक्त 01 चोरी की दोपहिया वाहन एवं 01 नग मोबाईल फोन तथा 01 नग ए.टी.एम. कार्ड भी किया गया है जप्त।

 जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 4,00,000/- रूपये।

विवरण – जिले में रायपुर कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने उपरांत के आवासीय कॉलोनियों के सुने मकानों में हो रही चोरी की घटनाओं की शिकायतों को पुलिस कमिश्नर महोदय डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा गम्भीरता से लेते हुए चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिस पर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप पटेल, पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साईबर) श्री स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री राहुल देव शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती श्री देवांश राठौर तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण कर प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की पतासाजी हेतु रात्रि में गश्त करने के साथ-साथ सभी घटनास्थलों के सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही आरोपियों की पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये।

टीम के सदस्यों द्वारा सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। जिसमें एक गिरोह द्वारा थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित आवासीय कॉलोनियों में सुने मकानों में रात्रि में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उक्त गिरोह को फोकस कर लगातार पतासाजी किया जाने लगा। इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण से महत्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, कि प्राप्त जानकारी के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की घटनाओं में दुर्ग अम्लेश्वर निवासी सिद्धार्थ सिंह उर्फ सिद्धू, जो आदतन चोर है तथा पूर्व में चोरी/नकबजनी के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है की संलिप्तता पाये जाने पर उसकी पतासाजी कर पकड़ा गया।

घटना के संबंध में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सिद्धार्थ सिंह उर्फ सिद्धू से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना डी.डी.नगर क्षेत्र से चोरी की हुई दोपहिया वाहन से घुम-घुम कर थाना के विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के सुने मकानों में मिलकर चोरी की घटनाओं अंजाम देना स्वीकार किया गया है।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में आरोपी सिद्धार्थ सिंह उर्फ सिद्धू को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर कब्जे से सोने चांदी के जेवरात तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की 01 नग दोपहिया वाहन तथा 01 नग मोाबाईल फोन, 01 नग ए.टी.एम कार्ड एवं अन्य आलाजरब जुमला कीमती लगभग 4,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 303(2), 331(4), 305, 3(5), 111 बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही किया गया है।

आरोपी सिद्धार्थ सिंह उर्फ सिद्धू पूर्व में भी चोरी/नकबजनी के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।

प्रकरण में अन्य आरोपी फरार है, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है, आरोपियों से अन्य चोरियां की भी खुलने की संभावना है।

निकाल किये गये चोरी/नकबजनी के प्रकरण-

1 थाना डी.डी.नगर – अप.क्र 560/25
2 थाना डी.डी.नगर – अप.क्र 43/26
3 थाना डी.डी.नगर – अप.क्र 53/26
4 थाना डी.डी.नगर – अप.क्र 55/26

दोपहिया वाहन चोरी प्रकरण-

1 थाना डी.डी.नगर – अप.क्र 40/26

गिरफ्तार आरोपी- सिद्धार्थ सिंह उर्फ सिद्धू पिता राकेश सिंह उम्र 26 साल निवासी पी.आर.टी. कॉलोनी अमलेश्वर जिला दुर्ग।

आरोपी का सिद्धार्थ सिंह उर्फ सिद्धू का अपराधिक रिकॉर्ड –

1 थाना डी.डी.नगर – अप.क्र 183/24
2 थाना डी.डी.नगर – अप.क्र 120/24
3 थाना डी.डी.नगर – अप.क्र 121/24
4 थाना डी.डी.नगर – अप.क्र 485/23
5 थाना डी.डी.नगर – अप.क्र. 529/23
6 थाना डी.डी.नगर – अप.क्र 312/24
7 थाना डी.डी.नगर – अप.क्र 322/24
8 थाना डी.डी.नगर – अप.क्र 321/24
9 थाना डी.डी.नगर – अप.क्र 54/19
10 थाना डी.डी.नगर – अप क्र 155/19
11 थाना डी.डी.नगर – अप. क्र 40/19

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button