छत्तीसगढ़

रौचन जलाशय और रानो स्टापडेम रपटा निर्माण कार्य के लिए 7.12 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा दो सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 7 करोड़ 12 लाख 63 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत कार्यों में कबीरधाम जिले के विकासखण्ड-बोड़ला की रौचन जलाशय योजना के शीर्ष कार्य, नहरों के जीर्णोद्वार और लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 72 लाख 82 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने पर रूपांकित सिंचाई क्षमता 346.55 हेक्टेयर के विरूद्ध 160 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति तथा बचत जल से 32 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सहित कुल 378.55 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी।
दुर्ग जिले के विकासखण्ड-साजा की रानो स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 39 लाख 81 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के निर्माण से निस्तारी, पेयजल, भू-जल संवर्धन के साथ ही किसानों द्वारा स्वयं के साधन से 50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। जल संसाधन मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button