छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में शीतलहर की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चलने और कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा सरगुजा है, जहां तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है.

मौसम विभाग ने बताया कि, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अंबिकापुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर और बेमेतरा जिले में शीतलहर चलेगी । मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर चलने से इन जिलों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

प्रदेश में बीते 24 घंटों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4 .4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रहा। सरगुजा, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में पहले भी शीत लहर का असर देखा गया।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है. हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं आ रही हैं. यही वजह है कि छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप बना हुआ है. बता दें कि सरगुजा, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में रात का पारा सामान्य से 3-6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button