छत्तीसगढ़

दर्दनाक हादसा : गोदवारी स्टील प्लांट में मेंटेनेंस के दौरान गर्म लोहा गिरने से 2 मैनेजर समेत 6 लोगों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सिलतरा पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित गोदवारी स्टील प्लांट में मेंटेनेंस के दौरान गर्म लोग गिर गया। इस हादसे में 2 मैनेजर समेत 6 लोगों की मौत हो गई। इसमें एक एजीएम रैंक का अधिकारी शामिल है। इसके अलावा कई लोग घायल हुए हैं।

रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि शहर के बाहरी इलाके सिलतरा क्षेत्र में स्थित गोदावरी इस्पात संयंत्र में हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए हैं।धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि मेंटेनेंस के दौरान हादसा हुआ। छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार और आंध्र प्रदेश समेत अलग-अलग राज्य के कर्मचारी काम कर रहे थे। 5 घायलों से वे मिले, वे अब ठीक हैं। कुछ को ज्यादा चोटें आई हैं।

रायपुर एडीएम यूएस बंदे ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 6 लोगों की मौत हुई है। 6 घायल हैं। इनमें अधिकारी लेवल के कर्मचारी भी हैं। जांच के बाद हादसे का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा। अभी अंदर कोई नहीं है। सभी को अस्पताल ले जाया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर दुख जताया है। प्रशासन को घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री निर्माणाधीन है। हादसे को लेकर कर्मचारियों को कोई अंदाजा नहीं हो पाया कि कैसे हादसा हुआ है। सब कुछ अचानक से हुआ है। प्लांट मैनेजमेंट के अधिकारी ने कहा कि नियम के तहत तो मुआवजा दिया ही जाएगा, कंपनी कोशिश करेगी कि उससे बेहतर भी जो कुछ किया जा सके, वह किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button