छत्तीसगढ़
महाशिवरात्रि पर आम आदमी पार्टी रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी के रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, आस्था और आत्मशुद्धि का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, संयम और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
अजीम खान ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते हुए कहा कि भगवान शिव की कृपा से छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े और हर परिवार में खुशहाली आए।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएं तथा प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी करें।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी शिवभक्तों और आम नागरिकों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और आपसी सद्भाव का संदेश फैलाया।




