छत्तीसगढ़

ग्राम बरबंदा,पथरी ,मलौद,कुकेरा के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की कार्यशाला में शामिल हुए विधायक अनुज

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है-अनुज

धरसींवा विधानसभा के ग्राम बरबंदा,पथरी ,मलौद,कुकेरा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के कार्यशाला में विधायक अनुज शर्मा सम्मिलित हुए। उक्त कार्यशाला में चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) लागू करने के विषय में चर्चा की गई|
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार की इस कार्यशाला का उद्देश्य एसआईआर अभियान के तहत चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को गहराई से समझाना और उसे प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना हैं। यह अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में बीएलओ के साथ मिलकर काम करना चाहिए ताकि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में रहे| उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आम नागरिकों को फॉर्म-6 (नए मतदाता जोड़ने हेतु), फॉर्म-7 (संशोधन हेतु) और फॉर्म-8 (पता परिवर्तन हेतु) की प्रक्रिया की जानकारी दें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए|
कार्यशाला में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
विधायक ने अपने दौरा कार्यक्रमों के दौरान शालाओं का औचक निरीक्षण भी किया|
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा सहित मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button