नगर पंचायत भिंभौरी में सम्पन्न हुआ मानस गान प्रतियोगिता

नगर पंचायत भिंभौरी (बेरला-बेमेतरा)….. हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की असीम कृपा से नगर पंचायत भिंभौरी (बेरला-बेमेतरा) में श्री विधि हरि हर मानस मंडली के तत्वावधान में और समस्त नगरवासियों के सहयोग से दो दिवसीय सस्वर मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेमेतरा विधायक दीपेश साहू और मानस दर्शन जीवन अर्पण के संस्थापक दीपक गुहा जी थे | विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत भिंभौरी के अध्यक्ष संदीप परगनिहा जी के साथ – साथ समस्त पार्षदगण उपस्थित रहे | मानस गान प्रतियोगिता के निर्णायक द्वय हरिश्चंद्र वर्मा और डॉ. बी. आर. साहू जी थे | मंच संचालन कमलेश कुमार वर्मा, सतोष कुमार साहू एवं रामगोपाल धीवर ने किया |
मानस गान प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं……. पुरुष वर्ग प्रथम – रामसिय मानस मंडली कोटगांँव, द्वितीय – आदिशक्ति मानस परि. बकतरा, तृतीय – स्वांत: सुखाय मानस परि. छुईहा, चतुर्थ – नव श्रद्धा मानस मंडली मांढर, पंचम – जय गंगा मानस मंडली नेवनारा, षष्ठम् – स्वरागिनी मानस मंडली नवागाँव (करंजिया), सप्तम् – हरि कीर्तन मानस मंडली भेडरी (राजिम), अष्टम् – ज्ञान गंगा मानस मंडली कुकेरा और महिला वर्ग में प्रथम – अदिति हर्षा बालिका मानस मंडली बागबाहरा, द्वितीय – गीता के संदेश बालिका मानस बहोरनभेड़ी, तृतीय – ममतामयी महिला मानस मंडली भोथली और चतुर्थ – विद्या देवी शारदा महिला मानस मंडली सिंघरी खुर्द रहीं | विशेष पुरस्कार के श्रेणी में– व्याख्या में बोहरनभेड़ी, हारमोनियम में भेडरी (राजिम), तबला में सिंघौरी खुर्द, गायन में शंकरनगर नवागढ़, बेंजो में बरकई कोंडागांव, बांसुरी में छुईहा और अनुशासन में बेलरगाँव (सिहावा) ने प्राप्त किया |
यह कार्यक्रम, मांँ भद्रकाली जिला मानस संघ बेमेतरा के अध्यक्ष देवलाल सिन्हा और सदस्यों की उपस्थिति में और भी शानदार हो गया | इस पावन आयोजन में समस्त दानदाताओं के साथ ही साथ नगर पंचायत के सभी समितियों के आत्मीय जन उपस्थित रहें, जिसमें माखन लाल साहू, मोतीलाल साहू, हीरालाल साहू, सुरेन्द्र देवदास, दिलीप टिकरिहा “छत्तीसगढ़िया”, राजेन्द्र वर्मा, प्रदीप परगनिहा, चंद्रविजय धीवर, राजू साहू, टीकम सिंह वर्मा, देवसिंह साहू आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर कवि कमलेश कुमार वर्मा ने राजभाषा आयोग द्वारा प्रकाशित अपनी काव्य संग्रह ‘छन्द कमल’ अतिथियों को सादर भेंट किये।




