छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार तहसील कार्यालय में लगी भीषण आग

बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला मुख्यालय स्थित तहसील कार्यालय में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

जानकारी के मुताबिक आग सुबह करीब 5:30 बजे तहसील परिसर में स्थित एसडीओपी कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग में लगी। उस समय कार्यालय में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। आग धीरे-धीरे फैलते हुए तहसीलदार कार्यालय और रिकॉर्ड रूम तक पहुंच गई।

तहसील कार्यालय से धुआं और आग की लपटें उठते देख स्थानीय लोगों ने तुरंत जिला प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से राजस्व रिकॉर्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बाहर निकाल लिया गया।
कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन कार्यालय के फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।

प्रशासन के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button