छत्तीसगढ़राजनीति

झूठ, षड्यंत्र और सत्ता की एजेंसियाँ हार गईं — संविधान और सच्चाई जीती”: अजीम खान का भाजपा पर करारा वार

 

रायपुर।  दिल्ली की सीबीआई कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को तथाकथित शराब नीति मामले में बाइज्जत बरी किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर सीधा और तीखा हमला बोला है।

आम आदमी पार्टी रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान ने फैसले को “संविधान की जीत और भाजपा की राजनीति की नैतिक हार” करार दिया।

अजीम खान ने बयान जारी कर कहा,
“भाजपा ने सत्ता के नशे में जांच एजेंसियों को राजनीतिक हथियार बना दिया। ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल विपक्ष को कुचलने के लिए किया गया, लेकिन आज अदालत ने बता दिया कि झूठ कितना भी बड़ा क्यों न हो, सच के सामने टिक नहीं सकता।”

उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल और सिसोदिया को महीनों जेल में रखकर उनकी छवि खराब करने की साजिश रची गई।

“भाजपा ने लोकतंत्र की आत्मा पर हमला किया। जनता ने सब देखा है — झूठे मुकदमे गढ़े गए, मीडिया ट्रायल चलाया गया, लेकिन कोर्ट ने पूरी पटकथा को खारिज कर दिया।”
अजीम खान ने आगे कहा कि यह फैसला केवल दो नेताओं की नहीं, बल्कि आम जनता की जीत है।

“आज देश के हर ईमानदार नागरिक की जीत हुई है। यह फैसला बताता है कि संविधान अभी जिंदा है और बाबा साहेब का दिया हुआ न्याय का रास्ता आज भी ताकतवर है।”
उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति अब नहीं चलेगी।

“भाजपा अगर यह सोचती है कि एजेंसियों के दम पर विपक्ष को खत्म कर देगी, तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। जनता अब सवाल पूछ रही है — असली भ्रष्टाचारी कौन हैं?”

अजीम खान ने रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में कार्यकर्ताओं से इस फैसले को लोकतंत्र की जीत के तौर पर मनाने और जनता के बीच जाकर “सत्य बनाम सत्ता के दुरुपयोग” की सच्चाई रखने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button