खेल

कृति सेनन की बहन नूपुर ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से स्टेबिन बेन से की शादी

कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन शादी के बंधन में बंध गईं हैं। नुपुर ने शनिवार को सिंगर स्टेबिन बेन के साथ क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। एक्ट्रेस को वफद गाउन में स्टेबिन के साथ देखा जा सकता है। उदयपुर में हुई इस सेरेमनी में दोनों के परिवार, खास दोस्त ही शामिल हुए थे। एक्ट्रेस दिशा पाटनी और मौनी रॉय भी जश्न का हिस्सा बने। दोनों ने गाउन स्टाइल ड्रेस कैरी की थी।

बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर तक नूपुर और स्टेबिन ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की। शाम को एक कॉकटेल पार्टी रखी गई थी जिसमें खास मेहमान शामिल हुए थे। इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री से वरुण शर्मा, दिशा पाटनी और मौनी रॉय ही नजर आई। इसके अलावा कृति सेनन के कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने डायरेक्टर अमर कौशिक और प्रोड्यूसर दिनेश विजान के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं बहन कृति ने नूपुर की शादी में खूब नाच-गाना किया। एक्ट्रेस ने संगीत सेरेमनी पर बहन और जीजा स्टेबिन के लिए डांस परफॉरमेंस दी थी। नुपुर के पेरेंट्स ने भी बेटी के लिए परफॉर्म किया। सोशल मीडिया पर मेहंदी और संगीत से जुड़े तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आज रविवार को नुपुर और स्टेबिन उदयपुर में ही हिंदू रीतिरिवाज से दोबारा शादी करेंगे। दोनों अग्नि के सामने फेरे लेंगे। नुपुर एक बार फिर दुल्हन बनेंगी। उदयपुर में शादी की सभी रस्में पूरी की जा रही हैं। बता दें, नुपुर और स्टेबिन पिछले कुछ सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कई पारिवारिक मौकों पर दोनों को साथ देखा गया है। हाल में स्टेबिन ने नूपुर को शादी के लिए प्रपोज किया था। कपल ने तस्वीरें और वीडियोज शेयर भी किए थे। अब दोनों शादीशुदा कपल बन गए हैं। फैंस शादी की तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button