खेल

विकेट को तरसा भारत, कॉनवे और निकोल्स बढ़ा रहे मेजबान टीम का सिरदर्द

IND vs NZ 1st ODI Live Score: आज से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। भारतीय टीम 6 बॉलिंग ऑप्श के साथ उतरा है। वडोदरा में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज क्रिकेटर पर नजरें हैं। श्रेयस अय्यर की वापसी से बल्लेबाजी क्रम में चल रहे प्रयोगों पर विराम लगा है। रविवार को कप्तान शुभमन गिल की वापसी से यशस्वी जायसवाल को शीर्ष क्रम से बाहर बैठना पड़ा। वहीं, न्यूजीलैंड टीम में नए और युवा खिलाड़ियों की भरमार है। केन विलियमसन सीरीज का हिस्सा नहीं। रचिन रवींद्र और जैकब डफी को आराम दिया गया है। नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर ग्रोइन इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हैं। न्यूजीलैंड की कमान माइकल ब्रेसवेल के हाथों में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button