नगर निगम नगर निवेश विभाग जोनो ने शहर में विभिन्न 238 स्थानो पर सड़क बाधा और सी एण्ड डी वेस्ट पर कुल 172900 रू. जुर्माना समझाईश देकर किया

रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता टीम एव सभी जोनो की नगर निवेश विभाग टीमो द्वारा नगर निवेशक श्री आभास मिश्रा के नेतृत्व एवं जोनो के नगर निवेश उपअभियंताओ की उपस्थिति में जनहित में जनसुविधा हेतु राजधानी शहर नगर निगम क्षेत्र के मुख्य मार्गो मे आमजनो को सुगम आवागमन उपलब्ध करवाने सघन अभियान सभी जोनो के मुख्य मार्गो में चलाया। आज के अभियान में नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता की टीम और जोनो की नगर निवेश विभाग टीमो ने विभिन्न 238 स्थानो पर सडक बाधा शुल्क और सी एण्ड डी वेस्ट शुल्क के तौर पर कुल 172900 रू का जुर्माना संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थानो से उन्हें भविष्य के लिए नगर हित में समझाईश देकर वसूला ।
आज अभियान के दौरान नगर निवेश मुख्य उडनदस्ता ने जोन 1 में 21 लोगो पर 10500 रू, जोन 2 ने 25 लोगो पर 13500 रू., जोन 3 ने 20 लोगो पर 18500 रू, जोन 4 ने 18 लोगो पर 9800 रू, जोन 5 ने 57 लोगो पर 31000 रु, जोन 6 ने 35 लोगो पर 28500 रु, जोन 7 ने 18 लोगो पर 23000 रु, जोन 8 ने 13 लोगो पर 12500 रू, जोन 9 ने 17 लोगो पर 15100 रू, जोन 10 ने 14 लोगो पर 10500 रु. का जुर्माना सडक बाधा शुल्क एवं सी एण्ड डी वेस्ट शुल्क के रूप में जनहित में सबंधितो को समझाईश देते हुए वसूला । अभियान जनहित में जनसुविधा हेतु आमजनो को राजधानी शहर क्षेत्र के मुख्य मार्गो में सुगम आवागमन देने निर्देशानुसार आगे जारी रहेगा।




