छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने SANKALP थीम पर 20256-27 का बजट पेश किया

रायपुर – छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज, 24 फरवरी 2026 को विधानसभा में साय सरकार का तीसरा बजट पेश किया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए यह बजट ₹1.72 लाख करोड़ का है, जो पिछली बार से लगभग ₹7,000 करोड़ अधिक है।

बजट की मुख्य विशेषताएं और घोषणाएं :

1) बजट थीम ‘संकल्प’: इस वर्ष का बजट ‘SANKALP’ थीम पर आधारित है, जिसका अर्थ है— Samaveshi Vikas (समावेशी विकास), Adhosanrachna (अधोसंरचना), Nivesh (निवेश), Kushal Manav Sansadhan (कुशल मानव संसाधन), Antyoday (अंत्योदय), Livelihood (लाइवलीहुड) और Policy से परिणाम तक।

2) शिक्षा और स्वास्थ्य: बस्तर क्षेत्र के अबूझमाड़ और जगरगुंडा में ‘एजुकेशन सिटी’ के निर्माण के लिए ₹100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। साथ ही कुनकुरी, मनेंद्रगढ़ और दंतेवाड़ा में नए मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए ₹50 करोड़ आवंटित किए गए हैं।

3) खेल और संस्कृति: बस्तर और सरगुजा ओलंपिक को बढ़ावा देने के लिए ₹10 करोड़ का बजट रखा गया है।

4) डिजिटल और औद्योगिक विकास: बस्तर नेट प्रोजेक्ट के लिए ₹5 करोड़ और राज्य में 23 नए औद्योगिक पार्क स्थापित करने के लिए ₹250 करोड़ का प्रावधान है।

5) आर्थिक विकास: आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था (GSDP) 2025-26 में 11.57% की दर से बढ़ने का अनुमान है, जो इसे ₹6.31 लाख करोड़ तक पहुंचा देगी। प्रति व्यक्ति आय भी बढ़कर ₹1.80 लाख से अधिक होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button