मनोरंजन

पहली बार क्लिफ जंपिंग करते दिखीं फातिमा सना शेख, शेयर किया रोमांचक अनुभव

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख अपनी बेबाकी, दमदार अभिनय और जिंदगी को खुलकर जीने के अंदाज के लिए जानी जाती हैं। फिल्मों के साथ-साथ वह अपने निजी जीवन के अनुभव भी सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हाल ही में फातिमा ने अपनी जिंदगी का एक बेहद रोमांचक और साहसिक अनुभव फैंस के साथ शेयर किया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है। एक्ट्रेस ने पहली बार क्लिफ जंपिंग का अनुभव किया और इसका वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। शेयर किए गए वीडियो में फातिमा एक ऊंची चट्टान के किनारे खड़ी नजर आती हैं और फिर हिम्मत जुटाकर नीचे नदी में छलांग लगाती हैं। वीडियो के साथ उन्होंने अपने मन की भावनाओं को भी शब्दों में बयां किया। फातिमा ने लिखा कि छलांग लगाने से पहले वह करीब 20 मिनट तक किनारे पर खड़ी रहीं और खुद को मानसिक रूप से तैयार करती रहीं। उन्होंने स्वीकार किया कि उस पल डर और घबराहट दोनों महसूस हो रहे थे।

फातिमा सना शेख की क्लिफ जंपिंग

फातिमा ने लिखा कि हवा में वह कुछ सेकंड, जब पानी से टकराने से ठीक पहले का समय होता है, बेहद लंबा और डरावना लगता है। पेट में अजीब सी गुदगुदी और डर होता है, लेकिन उन्हीं पलों में मैंने महसूस किया कि डर धीरे-धीरे जोश और उत्साह में बदल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि खुद के भीतर इस बदलाव को महसूस करना उनके लिए बहुत ही रोचक और खास अनुभव था।

फातिमा सना शेख ने कही ये बात

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि पहली छलांग के बाद उनका डर पूरी तरह खत्म हो गया। इसके बाद उन्होंने चार बार और क्लिफ जंपिंग की। फातिमा ने लिखा कि असल में डर छलांग लगाने से नहीं, बल्कि हमारे दिमाग में बनाई गई कहानियों से होता है। हम जरूरत से ज्यादा सोचते हैं, जबकि कई बार बस एक छलांग लगाने की जरूरत होती है। उनका यह मैसेज फैंस को काफी प्रेरित कर रहा है।

फातिमा सना शेख का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो फातिमा सना शेख हाल ही में फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ में नजर आई थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन फिल्म में उनके अभिनय को सराहा गया। फिल्म में उनके साथ विजय वर्मा, नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में थे। फातिमा आने वाले समय में नए और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button