छत्तीसगढ़

प्रदेश की पहली गन्ना हार्वेस्टर मशीन से बालोद के किसानों को मिली सुविधा

रायपुर, कारखाना के प्रबंध संचालक श्री आर.पी. राठिया ने बताया कि यह मशीन प्रतिदिन 80 से 100 टन गन्ने की कटाई एवं छिलाई करने में सक्षम है। कटाई, छिलाई एवं लोडिंग की समेकित प्रक्रिया से श्रम लागत में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा किसानों को मजदूरों की उपलब्धता की समस्या से राहत मिलेगी। मशीन द्वारा कटाई के पश्चात रेटुन (ठूंठ) का पृथक प्रबंधन आवश्यक नहीं होगा तथा गन्ना सीधे इनफील्डर के माध्यम से ट्रैक्टर अथवा ट्रक में लोड हो सकेगा, जिससे परिवहन में भी तेजी आएगी। ग्राम दुधली के कृषक श्री प्रेमशंकर देशमुख ने बताया कि इस पहल से लागत घटेगी और समय की बचत होगी, जिससे गन्ना उत्पादन अधिक लाभकारी बनेगा। यह पहल जिले में कृषि यंत्रीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button