छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में लिया निर्णय : 05 एवं 06 फरवरी को होगी धान की खरीदी

बालोद, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णय अनुसार आगामी 05 एवं 06 फरवरी को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अंतर्गत किसानों के धान की खरीदी की जाएगी। इस हेतु छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अवर सचिव श्री भूपेन्द्र सिंह राजपूत ने दिशा-निर्देश जारी कर संबंधित धान खरीदी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिशा-निर्देश जारी कर किसानों के हित में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की समय अवधि में 02 अतिरिक्त दिवस 05 एवं 06 फरवरी तक वृद्धि किया है। जारी निर्देशों के अनुरूप ऐसे किसान जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 पश्चात् टोकन हेतु आवेदन किया गया है, परंतु सत्यापन नहीं हो पाया है। ऐसे किसान जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 पश्चात आवेदन किया गया है एवं सत्यापन उपरांत धान पाया गया है तथा ऐसे किसान जिन्होंने 28, 29 एवं 30 जनवरी को टोकन प्राप्त किया है परंतु किसी कारणवश धान विक्रय नहीं कर पाए हैं। उक्त किसानों का धान आगामी 05 एवं 06 फरवरी को संबंधित धान उपार्जन केन्द्रों में खरीदा जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि आगामी 05 एवं 06 फरवरी को जिले के धान खरीदी केन्द्रों में जहाँ ऐसे किसान हो उनका सुव्यवस्थित रूप से धान की खरीदी करना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button