छत्तीसगढ़

महारुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

महासमुंद। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा पवित्र सावन माह में करवाए जा रहे एक माह के महारुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। वैदिक मन्त्रोच्चार के बीच महारुद्राभिषेक संपन्न हुआ।
श्री साय ने पूजा-अर्चना कर भगवान से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पहले विधायक कार्यालय में मुख्यमंत्री का आगमन हुआ, जहां विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं वरिष्ठ नेताओं ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत अभिनंदन किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री पूजा स्थल पहुंचे। पुरोहितों ने उनका तिलक लगाकर मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया। सर्वप्रथम वे वेदी पूजन में शामिल हुए।
मंत्रोच्चार के साथ वेदी पूजन संपन्न हुआ। पश्चात मंत्रोच्चार के साथ पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक किया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री साय ने हवन पूजन में आहूति दी। पूजा स्थल में स्थापित भगवान शिव की प्रतिमा और शिवलिंग का भी पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा विगत 10 वर्षों से पवित्र श्रावण मास में एक माह का रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन करवाया जाता है। भगवान महादेव की पूजा अर्चना का पुण्यलाभ सभी को प्राप्त हो रहा है। इस आयोजन के लिए उन्होंने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार को शुभकामनाएं दी।
यह रहे उपस्थित
इस दौरान पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, कृषि एवं बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्रजीत सिंह गोल्डी, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, दिग्विजय साहू, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, वरिष्ठ नेतागण संदीप दीवान, निरंजना शर्मा, रमेश साहू, प्रकाश शर्मा, बंटी शर्मा, प्रशांत श्रीवास्तव, मुन्ना साहू, राकेश चंद्राकर, देवेंद्र चंद्राकर, एम आर विश्वनाथन, पवन पटेल, हरवंश सिंह, मनीष शर्मा, मीना वर्मा, राजेंद्र चंद्राकर, विनोद रात्रे, चुनेश्वरी साहू, सुनीता देवांगन, शुभ्रा शर्मा, पीयूष साहू , पप्पू ठाकुर, सोनाधार सोनवानी, नंदू जलक्षत्री, दिनेश रूपरेला, आनंद साहू, अमन वर्मा, अभिषेक पांडे, आकाश पांडे, गुड्डा सिन्हा रामेश्वर पटवा, शरद राव सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button