छत्तीसगढ़

धान खरीदी नहीं होगी प्रभावित, सहकारी कर्मचारियों के हड़ताल पर कृषि मंत्री नेताम ने दिया बड़ा बयान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले सहकारी समितियों के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि हड़ताल करना उनका अधिकार है, लेकिन सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था तैयार कर ली है।

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। मंत्री नेताम ने बताया कि धान खरीदी प्रभावित न हो, इसके लिए सभी कलेक्टरों को वैकल्पिक व्यवस्था करने के अधिकार दिए गए हैं। संग्रहण केंद्रों में वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस पर लगातार काम कर रहे हैं। सरकार किसी भी हालत में किसानों का नुकसान नहीं होने देगी। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा, धान बेचने के लिए किसानों को भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार किसानों के हित में पूरी तरह से संवेदनशील है।कांग्रेस ने धान खरीदी को लेकर कई आरोप लगाए हैं। इन आरोपों पर मंत्री नेताम ने कहा कि अवैध शराब, चखना और धान बिक्री में शामिल लोगों से कांग्रेस के संबंध हैं। कोचियागिरी करने वालों के भरोसे ही कांग्रेस चल रही है और जब कार्रवाई होती है तो कांग्रेस के नेता हल्ला मचाते हैं। मंत्री ने कहा, धान खरीदी को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button