छत्तीसगढ़

भाजपा की राज्यसभा प्रत्याशी लक्ष्मी ने प्रदेश कार्यालय के स्मृति मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित कर लिया आशीर्वाद लिया

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय के स्मृति मंदिर में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, अटलबिहारी वाजपेयी, राजमाता विजयाराजे सिंधिया तथा कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पण कर आशीर्वाद लेने के बाद प्रदेश कार्यालय से विधानसभा भवन के लिए रवाना हुईं जहाँ वे राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वय सुश्री सरोज पांडेय व सुश्री लता उसेण्डी, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्रीगण केदार कश्यप, टंकराम वर्मा, दयालदास बघेल, लक्ष्मी रजवाड़े, श्यामबिहारी जायसवाल, गुरु खुशवंत साहेब, गजेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रय यशवंत जैन, अखिलेश सोनी व डॉ. नवीन मार्कंडेय, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राजनांदगांव सांसद एवं मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय, दुर्ग सांसद विजय बघेल, जांजगीर चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश मंत्री अमित साहू, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी सहित मंत्रीगण, भाजपा विधायकगण, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button