डाइनिंग स्पेस से मजबूत होते रिश्ते, इंटीरियो की स्टडी में बड़ा खुलासा

इंटीरियो बाय गोदरेज की ‘‘मूमेंट्स दैट मैटर’’ स्टडी के मुताबिक पूर्वी भारत में हर 10 में से 9 लोगों का मानना है कि डिनर टाईम ही वह समय है, जब परिवार के लोग एक साथ समय बिताते हैं
* इंटीरियो ने रायपुर में 5,000 वर्गफीट का अपग्रेडेड स्टोर शुरू किया
* वित्तवर्ष 2027 में मध्य भारत में 150 करोड़ रुपये के राजस्व तक पहुँचने का लक्ष्य है, साल 2029 तक छत्तीसगढ़ में 18 स्टोर होंगे
रायपुर, 09 अप्रैल, 2026: गोदरेज एंटरप्राईज़ ग्रुप के प्रमुख फर्नीचर ब्रांड, इंटीरियो बाय गोदरेज ने रायपुर में अपग्रेडेड स्टोर शुरू किया है। इसका उद्देश्य शहर में बेहतर रिटेल अनुभव प्रदान करना और शानदार डिज़ाईन उपलब्ध कराना है। साथ ही, कंपनी ने अपनी ‘‘मूमेंट्स दैट मैटर’’ (एमटीएम) स्टडी भी जारी की है, जिसमें यह जानने की कोशिश की गई है कि घरों में दैनिक अनुभव किस प्रकार लोगों के भावनात्मक स्वास्थ्य, संबंधों और आराम को प्रभावित करते हैं।
यह स्टोर 5,000 वर्गफीट में फैला है, जो ग्राहकों को आधुनिक भारतीय घरों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन पेश करता है। इस स्टोर में बेडरूम, लिविंग रूम और डाईनिंग के लिए मॉड्युलर फर्नीचर, अनुकूलित फर्नीचर और व्यक्तिगत फर्नीचर उपलब्ध है। ब्रांड ने सॉफ्ट फर्निशिंग की नई रेंज भी पेश की है।
डॉ. देव नारायण सरकार, सीनियर वाईस प्रेसिडेंट एवं हेड ऑफ कंज़्यूमर बिज़नेस (बी2सी), इंटीरियो बाय गोदरेज ने बताया कि, ‘‘हमारी ‘मूमेंट्स दैट मैटर’ स्टडी में एक बदलाव सामने आया है। इसमें उजागर हुआ है कि डिज़ाईन लोगों के एहसास, संबंधों और आराम को किस प्रकार प्रभावित करता है। रायपुर में हमारे अपग्रेडेड स्टोर में हमने इस स्टडी के नतीजों को शामिल करके ऐसे दिलचस्प अनुभव पेश किए हैं, जो ग्राहकों को ऐसे स्पेस बनाने में मदद करेंगे, जो उनकी जीवनशैली को प्रदर्शित करते हों। छत्तीसगढ़ में हमारा लक्ष्य साल 2029 तक 18 रिटेल स्टोर के नेटवर्क तक पहुँचना है। हम राज्य में अपनी ऑम्नीचैनल पहुँच को बढ़ाना चाहते हैं। गोदरेज की विश्वसनीयता हमें आगे बढ़ने में मदद करेगी, जिस पर हमारे ग्राहक भरोसा करते हैं। हम वित्तवर्ष 2027 में मध्य भारत में लगभग 150 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करना चाहते हैं। अपने नेटवर्क को बढ़ाकर और ग्राहकों की पसंद के अनुरूप नए प्रोडक्ट्स पेश करके हम बाजार में बड़ा हिस्सा हासिल करने और लगातार विकास करते रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’
डॉ. एलिशा लालजी, प्रैक्टिसिंग साइकोलॉजिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट और एजुकेटर ने कहा, ‘‘हमारी भावनात्मक और मानसिक सेहत में हमारे चारों ओर के वातावरण की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बेहतरीन डिज़ाईन के स्पेस ध्यान लगाने, संबंध मजबूत बनाने या सुकून देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा संतुलन और अपनेपन की भावना का विकास करते हैं। ‘मूमेंट्स दैट मैटर’ स्टडी में सामने आया है कि रोजमर्रा के ये क्षण किस प्रकार रायपुर के व्यस्त शहरी वातावरण के बीच जीवन में संतोष प्रदान कर सकते हैं।’’
एमटीएम स्टडी के मुताबिक पूर्वी भारत में लगभग 91 प्रतिशत लोगों का मानना है कि डिनर टाईम ही वह समय होता है, जब पूरा परिवार एक साथ होता है। 91 प्रतिशत मानते हैं कि डाइनिंग स्पेस संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं, 91 प्रतिशत लोगों के मुताबिक शाम को अपने परिवार के साथ बैठकर पूरे दिन के अनुभव साझा करना एक महत्वपूर्ण दिनचर्या है। पूर्वी भारत में पारिवारिक संबंध इसी तरह आगे बढ़ते हैं। इस स्टडी में यह भी सामने आया कि 89 प्रतिशत लोगों का मानना है कि उनके घर को सजाने से खुशी और अपनेपन की भावना बढ़ती है, जिससे पूर्वी भारत के परिवारों में घरों को अपग्रेड करने का महत्व प्रदर्शित होता है।
एमटीएम स्टडी में भारत में 2,600 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था।




