छत्तीसगढ़

रफ्तार, रोमांच और संस्कृति का संगम: बस्तर राइडर्स मीट 2026 4 अप्रैल को होगा ऐतिहासिक आयोजन

रायपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में 4 अप्रैल 2026 को एक अनूठा और रोमांच से भरपूर आयोजन “बस्तर राइडर्स मीट 2026” होने जा रहा है। गरुड़ा राइडिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र का पहला और अब तक का सबसे बड़ा राइडर्स मीट माना जा रहा है, जिसमें देशभर के बाइक प्रेमी हिस्सा लेंगे।

इस आयोजन की खास बात यह है कि यह केवल रफ्तार और एडवेंचर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करेगा। बस्तर के हृदय में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को एक अनोखा सांस्कृतिक और रोमांचक अनुभव मिलेगा।

कार्यक्रम में प्रवेश सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा और आयोजन स्थल से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था भी की गई है।  “बस्तर राइडर्स मीट 2026” का उद्देश्य राइडिंग समुदाय को एक मंच पर लाना, युवाओं में एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रति रुचि बढ़ाना और बस्तर को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।

गरुड़ा राइडिंग क्लब ने सभी बाइक राइडर्स और आम नागरिकों से इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। यह आयोजन न केवल रफ्तार का उत्सव होगा, बल्कि बस्तर की पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का एक सशक्त प्रयास भी साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button