छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका: बजरंग गोयल

रायपुर | Confederation of Indian Industry (सीआईआई) छत्तीसगढ़ राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह राज्य सरकार के साथ मिलकर विकास प्राथमिकताओं और राष्ट्रीय एजेंडा-कॉम्पिटिटिवनेस, सस्टेनेबिलिटी और इन्क्लूसिव ग्रोथ के अनुरूप कार्य कर रहा है।
मीडिया को संबोधित करते हुए चेयरमैन Bajrang Goel ने राज्य में सीआईआई की भागीदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई, जिसमें वाइस चेयरमैन Anand Singhania का भी सहयोग रहेगा।
वर्ष 2026-27 के लिए, सीआईआई छत्तीसगढ़ ने एक फोकस्ड 10-पॉइंट एजेंडा तैयार किया है, जो तीन प्रमुख स्तंभों ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, और स्किलिंग एवं इन्क्लूजन-पर आधारित है, जिसमें इम्प्लीमेंटेशन और मापनीय परिणामों पर विशेष जोर दिया गया है।
10-पॉइंट एजेंडा इस प्रकार है:
- पॉलिसी एडवोकेसी एवं इंडस्ट्री रिप्रेजेंटेशन
- अप्रूवल्स का सरलीकरण एवं डिजिटलाइजेशन
- एमएसएमई एवं ग्रामीण एंटरप्राइज प्रमोशन
- इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर एवं क्लस्टर डेवलपमेंट
- ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर एवं कनेक्टिविटी
- जल, सिंचाई एवं सस्टेनेबल रिसोर्स उपयोग
- सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर (हाउसिंग, हेल्थ एवं एजुकेशन)
- स्किल डेवलपमेंट एवं यूथ एम्प्लॉयबिलिटी
- महिला सशक्तिकरण एवं इन्क्लूसिव ग्रोथ
- समावेशी विकास (एससी/एसटी, अल्पसंख्यक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग)
- सीआईआई छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्किलिंग पहलों को देगा बढ़ावा; 2026 में बस्तर कॉन्क्लेव, इंफ्रा एक्सपो और इंडिया स्टील समिट का भी आयोजन किया जाएगा।




