छत्तीसगढ़

वाहन किराया विवाद में कार्रवाई, 10 गाड़ियां बरामद कर मालिकों को सौंपी गईं

 

*पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर द्वारा शिकायत आवेदनों का अवलोकन करते हुए वाहन मालिकों से वस्तुस्थिति के संबंध में जानकारी लिया गया। तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि वाहन मालिकों द्वारा स्वेच्छा से अपने-अपने स्वामित्व के वाहनों को किराये से चलाने हेतु प्रेमराज साहू निवासी आमासिवनी रायपुर के माध्यम से दिया गया था जिसमें वाहनों का किरायानामा शशीकांत यादव एवं रोहित से किया गया था। किन्तु वाहन मालिकों को वाहन का किराया नही मिलने एवं वाहन नही मिलने पर पुलिस की सहायता चाही गई थी।*

*जिसके पश्चात् समस्त दस्तावेजों एवं तथ्यों की जांच करने पश्चात् आज दिनांक 25.03.2026 को पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर द्वारा 10 वाहन मालिको को उनके स्वामित्व की वाहनों को उनके सुपुर्द किया गया है।*

*विवरण निम्नानुसार है -*

01. प्रेमराज साहू निवासी आमासिवनी रायपुर (वाहन मालिक) – वाहन (एर्टिगा सीजी/04/पीडब्ल्यू/7395)

 

02. प्रेमराज साहू निवासी आमासिवनी रायपुर (वाहन मालिक) – वाहन (किया सोनेट सीजी/04/क्यूएल/7499)

 

03. चंद्रकांत साहू निवासी भिलाई जिला दुर्ग (वाहन मालिक)- वाहन (हुण्डई औरा सीजी/04/क्यूपी/5816)

 

04. अक्षय वर्मा निवासी नरदहा रायपुर (वाहन मालिक)- वाहन (मारूती बलेनो सीजी/04/क्यू एच/6751)

 

05. ठाकुर दास मानिकपुरी निवासी बीरगांव रायपुर (वाहन मालिक)- वाहन (स्कॉर्पियो सीजी/04/पीवाय/9212)

 

06. टिकेन्द्र कुमार देवांगन छावनी भिलाई दुर्ग (वाहन मालिक)- वाहन (एर्टिगा सीजी/07/सीजेड/7097)

 

07. मोह. नूर आलम निवासी दोंदे खुर्द (वाहन मालिक)- वाहन (मारूति फ्रांक्स सीजी/04/क्यूएम/8611)

 

08. डिगेश्वर यदु ग्राम टेकारी थाना विधानसभा रायपुर (वाहन मालिक)- वाहन

एर्टिगा सीजी/07/क्यूसी/1457)

09. चेतनदास गोस्वामी निवासी बेमेतरा (वाहन मालिक)- वाहन (मारूति ब्रेजा सीजी/04/एनजेड/4462)

10. मोहित चंद्राकर निवासी विधानसभा रायपुर (वाहन मालिक)- वाहन (हुण्डई वेन्यू सीजी/07/सीएस/1933)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button