छत्तीसगढ़

शिवालिक स्टील प्लांट पर लगे गंभीर आरोप ! मृतक रमेश जांगड़े की शव को स्टील प्लांट के मुख्य गेट पर रखकर धरना देने की तैयारी

महासमुंद. महासमुंद शिवालिक स्टील प्लांट के नियमित कर्मचारि थे मृतक रमेश जांगड़े परिजनों के अनुसार रमेश जांगड़े ग्राम नांदगांव निवासी जो की बेलसोडा स्थित शिवालिक स्टील प्लांट में नियमित कर्मचारियों के रूप में कार्य करते थे 22 मार्च 2026 को रात्रि ड्यूटी के दरमियान लगभग 12:00 बजे जूनियर कर्मचारी द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य कराने की वजह से उनके आंखों में गंभीर चोट आई जिसकी वजह से उन्हें बिना घर वालों को सूचना दिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया.

शिवालिक स्टील प्लांट द्वारा इस घटना के संबंध में किसी भी प्रकार की प्राथमिक की दर्ज नहीं कराई गई और घर वालों को भी जानकारी नहीं दी 2 से 3 दिनों के बाद बताया गया कि इन्हें आंखों में चोट है इस वजह से उनकी इलाज करा रहे हैं वहां अच्छे से इलाज हुआ ही नहीं था कि घायल रमेश जांगड़े को घर में ला लिया गया 2 से 3 दिनों के बाद रमेश ने आंख में तेज दर्द होने की बात कही इस पर कंपनी वालों को इसकी जानकारी दी गई.

इसके बाद स्टील प्लांट प्रबंधन द्वारा उन्हें रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जिसकी मृत्यु दिनांक 22 06 2026 को हो गई लेकिन अब स्टील प्लांट प्रबंधन परिजनों को किसी भी प्रकार की मुआवजा देने से मना किया जा रहा है जिससे नाराज परिजन आज रायपुर में हो रहे पोस्टमार्टम के बाद शिवालिक स्टील प्लांट के सामने मुख्य गेट पर लाश को रखकर धरना देने की बात कह रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button