छत्तीसगढ़

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण

रायपुर. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज भारतमाला परियोजना के तहत उरगा से बिलासपुर, उरगा से चांपा तथा उरगा से पत्थलगांव तक निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री देवांगन को अधिकारियों ने बताया कि उरगा-चांपा मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि उरगा-बिलासपुर मार्ग का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं उरगा-पत्थलगांव मार्ग का निर्माण कार्य भी तेजी से प्रगति पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button