छत्तीसगढ़

चाकू मारकर मोबाइल लूट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद घंटों में ही मेंटल उर्फ धनेश टंडन एवं आटो उर्फ टिकेश्वर निषाद गिरफ्तार ।

 

*#खमतराई में अपराध क्रमांक 178/26 धारा 296,351 (2), 309(6),3(5) BNS 25,27 आर्म्स एक्ट प्रकरण में आरोपियों को चंद घंटे में किया गया गिरफ्तार।*

*#आरोपी पूर्व में मारपीट एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में रह चुके है जेल में निरुद्ध।*

*# आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 01 नग मोबाइल फोन को किया गया बरामद।*

*#आरोपी मेंटल उर्फ धनेश से 01 नग बटनदार एवं आटो उर्फ टिकेश्वर से 01 नग लोहे का चाकू किया गया जप्त।*

*पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना के बलों के साथ लगातार आसमाजिक तत्वो, गुण्डा बदमाशें, चाकूबाजों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है।*

थाना खमतराई में प्रार्थी दुर्गेश यादव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम मोहतरा थाना गोहपारु जिला शहडोल (मध्यप्रदेश) का रहने वाला है, जय मां शारदा रोड लाइंस बिलासपुर में ट्रक ड्राइवरी का काम करता है कि दिनांक 23.03.26 को रात्रि 11/05 बजे वह अपना ट्रक शेर-ए-पंजाब ढाबा रावांभाठा के पास खड़े कर खाना खाने ट्रांसपोर्ट नगर गया वापस मोबाइल में बात करते पैदल आ रहा था कि पीछे से दो व्यक्ति आये और गाली-गलौज मारपीट करते हुए मोबाइल लूट लिए, मना करने पर प्रार्थी को बाएं पीट एवं पेट पर चाकू से मार कर मोबाइल लूट कर भाग गए। रिपोर्ट की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपियों की तत्काल पतासाजी कर गिरफ्‌तार करने के निर्देशन पर थाना खमतराई पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज चेक करने एवं आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पुलिस टीम को उक्त घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई जिसपर टीम द्वारा मेंटल उर्फ धनेश टंडन एवं उनके साथी ऑटो उर्फ टिकेश्वर निषाद घटना कारित करने से फरार होने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों को अलग-अलग स्थान से घेराबंदी कर पकड़ा गया, घटना के संबंध में आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने घटना कारित करते हुए जुर्म स्वीकार किये आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 01 नग बटनदार चाकू एवं 01 नग लोहे का

चाकू को जप्त किया गया, आरोपियों को गिरफ्‌तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार आरोपी*-

*01.धनेश टंडन उर्फ मेंटल उर्फ पिता शत्रुहन टंडन उम्र 20 वर्ष साकिन पंचूगली प्रेम नगर रावांभाठा थाना खमतराई रायपुर।*

*02. टिकेश्वर निषाद उर्फ आटो पिता अवधराम निषाद उम्र 20 वर्ष साकिन ग्राम धनेली थाना धरसींवा जिला रायपुर।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button