छत्तीसगढ़राजनीति

हज 2026 के लिये राज्य के हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण पूर्ण-मिर्ज़ा एजाज बेग

 

रायपुर 06 मार्च। छत्तीसगढ़ राज्य से इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष श्री मिर्ज़ा एजाज बेग ने बताया कि, हज 2026 की तैय्यारियां ज़ोरो पर है। श्री बेग ने कहा कि, हज 2026 हेतु सउदी हुकुमत के द्वारा अनिवार्य किये गये स्वास्थ्य मापदंडो के लिये स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय नई दिल्ली के दिशा निर्देशानुसार, राज्य स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से दिनांक 09 फरवरी 2026 से राज्य के 29 जिला चिकित्सालयों में मेडिकल स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण का कार्य प्रारंभ किया गया। हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण उनके गृह जिले में ही उपलब्ध कराई गई जिससे हज यात्रियों को काफी सहुलियत हुई व हज यात्रियों ने इस व्यवस्था के लिये आभार व्यक्त किया। रमज़ान माह को दृष्टीगत रखते हुए हाजियों के लिये रोज़ा खोलने के उपरांत टीकाकरण की व्यवस्था भी कराई गई। उन्होने बताया कि, हज 2026 हेतु राज्य गठन उपरांत से अब तक की सर्वाधिक संख्या में राज्य के 29 जिलों से कुल 815 हज यात्रियों का प्रस्थान प्रस्तावित है, जिसमें 417 पुरूष तथा 398 महिलाये शामिल होगी। राज्य के हज यात्रियों द्वारा चुने गये विकल्प अनुसार मुम्बई ईम्बारकेशन प्वाइंट से 453, नागपुर से 290, दिल्ली से 14, अहमदाबाद से 02, बैंगलोर से 06, हैदराबाद से 42, जयपुर से 01, लखनउ से 05 एवं कोलकाता से 02 हाजी दिनांक 18/04/2026 से दिनांक 20/05/2026 तक हज यात्रा के लिये प्रस्थान करेगे एवं हज यात्रा उपरांत दिनांक 02/06/2026 से दिनांक 30/06/2026 तक उनकी स्वदेश वापसी होगी। हज 2026 हेतु प्रारंभ की गई नई सुविधा शार्टहज में कुल 99 एवं नाॅर्मल हज में 716 हाजी हज यात्रा पूर्ण करेंगे। राज्य के समस्त 815 हाजियों को फ्लाईट का अलाॅटमेंट पूर्ण किया जा चुका है। रमज़ान माह के तुरंत बाद हाजियों को हजयात्रा का प्रशिक्षण दिया जावेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button