छत्तीसगढ़राजनीति

ब्लाक अध्यक्ष आप ने संडी, मुड़पार, तिल्दा, भालूकोना सड़क निर्माण के लिए सौंपा ज्ञापन

 

आम आदमी पार्टी पलारी ब्लाक अध्यक्ष पवित्र दास मंगेश ने आज जानकारी देते हुए बताया की लंबे समय से ग्राम संडी, मुड़पार से होकर तिल्दा तक जाने वाली सड़क मार्ग भालूकोना तक भी पूरी तरह जर्जर हो चुका है जिसके वजह से कई बार दुर्घटना भी हो चुका है लेकिन लोक निर्माण विभाग, स्थानीय विधायक या मंत्री जी ने अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया है, जिससे लगता है कि भाजपा को क्षेत्र के जनता से वोट लेने तक मतलब था, यदि क्षेत्र की समस्या से मतलब होता तो यह सड़क लम्बे समय तक खराब हालत में नहीं रहता। आज दिनांक 18.02.2026 को आम आदमी पार्टी ब्लाक अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र के जर्जर सड़क के हालात के संबंध में जिला कलेक्टर महोदय के नाम एसडीएम पलारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया है, इस मार्ग का नव निर्माण जल्द से जल्द कराने आम आदमी पार्टी द्वारा माह मार्च तक का समय दिया गया है , माह मार्च तक सडक का नव निर्माण अथवा पर्याप्त सुधार नहीं होने पर जिला बलौदा बाजार भाटापारा के जिलाध्यक्ष माननीय श्री भुनेश्वर सिंह डहरिया के नेतृत्व में रायपुर, बलौदा बाजार एवं संडी से तिल्दा के लिए जाने वाले चौक पर नेशनल हाईवे जाम करने का अल्टीमेटम दिया गया है । ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष पलारी पवित्र दास मंगेश, लोकसभा रायपुर उपाध्यक्ष निलेश घृतलहरे जिला कोषाध्यक्ष जसपाल सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता गणेश वर्मा, सतीश कुमार, तुलसीदास, लोकेश बंजारे, दिनेश कुमार, चेतन नवरंगे, पूरन कुमार, पवित्रदास मंगेश,निलेश घृतलहरे, सतीश कोशले, तुलसी दास नवरंगे,दिनेश कुर्रे ,लोकेश बंजारे ,पुरन बंजारे, चेतन नवरंगें एवं कार्यकर्तागण भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button