हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ चुनाव के अनंतिम नतीजे घोषित, रजनीश सिंह बघेल बने अध्यक्ष

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर पिछले कई महीनों से जारी विवाद के बाद अब अनंतिम परिणाम सामने आ गए हैं। उच्च न्यायालय के निर्देश पर चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई और शांतिपूर्ण मतदान के बाद परिणाम घोषित किए गए।
अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता रजनीश सिंह बघेल ने प्रभावी बढ़त के साथ जीत हासिल की। उनकी जीत को अधिवक्ता समुदाय में अहम माना जा रहा है।
उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) पद पर गौतम खेत्रपाल विजयी रहे, जबकि उपाध्यक्ष (महिला) पद पर माण्डवी भारद्वाज ने सफलता प्राप्त की।
महत्वपूर्ण महासचिव पद पर अनिल त्रिपाठी ने जीत दर्ज की। सह सचिव पद पर विजय कुमार साहू और सह सचिव (महिला) पद पर आस्था शुक्ला निर्वाचित हुईं।
कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी हर आशा पूरन सिंह भाटिया को सौंपी गई है। क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (वरिष्ठ) पद पर अमन पाण्डेय तथा महिला वर्ग में प्रज्ञा पाण्डेय विजयी रहीं। ग्रंथालय सचिव पद पर राहुल कुमार मिश्रा का चयन हुआ है।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अभिषेक पाण्डेय, त्रिवेणी शंकर साहू, आशुतोष मिश्रा, शरद मिश्रा, उज्जवल चौबे, लक्ष्मीन कश्यप और दीप्ति तिवारी को चुना गया है।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी अगले दो वर्षों तक संघ की गतिविधियों और अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े मामलों का नेतृत्व करेंगे।




