क्राइमछत्तीसगढ़

चाकू लेकर निकलने वाले अपराधियों का सीधा रास्ता जेल तय, विजिबल पुलिसिंग से अपराधियों पर लगातार प्रहार

 

प्रतिदिन अभियान स्तर पर हो रही है फरार वारंटियों और चाकूबाजों की गिरफ्तारी

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन द्वारा अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विजिबल पुलिसिंग को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 06.02.2026 को थाना मौदहापारा पुलिस द्वारा मेकाहारा के पास आकस्मिक चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों के पास से धारदार चाकू बरामद किए गए। चेकिंग के दौरान आरोपी अग्नि यादव पिता राजेश यादव उम्र 18 वर्ष निवासी दलदल सिवनी थाना पंडरी जिला रायपुर एवं मुकेश यादव पिता रिखी यादव उम्र 18 वर्ष निवासी दलदल सिवनी महावीर चौक थाना पंडरी जिला रायपुर को पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना मौदहापारा में पृथक-पृथक अपराध क्रमांक 26/2026 एवं 27/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

इसी क्रम में सेंट्रल जोन क्षेत्र में फरार एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 05.02.2026 को एसीपी कोतवाली डिवीजन के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली, गोल बाजार, मौदहापारा एवं थाना गंज क्षेत्रों से दर्जन भर स्थाई वारंटी एवं लंबे समय से फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। रायपुर पुलिस द्वारा चाकूबाजी, अवैध हथियार रखने वाले असामाजिक तत्वों तथा फरार वारंटियों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि शहर में कानून व्यवस्था मजबूत रहे और आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button