छत्तीसगढ़

सिविल लाइन थाना प्रभारी दीपक पासवान ने गुरु गोविंद सिंह वार्ड-29 में किया पैदल मार्च, आमजन से सहयोग की अपील

रायपुर। पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के पश्चात पहली बार सिविल लाइन थाना प्रभारी श्री दीपक पासवान ने अपनी टीम के साथ गुरु गोविंद सिंह वार्ड-29 में पैदल मार्च कर थाना क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन स्थानों का विशेष निरीक्षण किया गया, जहां अड्डेबाज़ी एवं संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिलती रहती हैं।

पैदल मार्च के दौरान ऐसे व्यक्तियों को, जो बिना किसी ठोस कारण के समूह बनाकर खड़े रहते पाए गए, थाना प्रभारी श्री पासवान द्वारा समझाइश दी गई तथा उन्हें शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर गुरु गोविंद सिंह वार्ड-29 के पार्षद श्री कैलाश बेहरा भी उपस्थित रहे।

भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी श्री दीपक पासवान ने आम नागरिकों से संवाद करते हुए अपील की कि यदि कहीं भी कोई आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है, और आमजन के सहयोग से ही क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

पुलिस का यह प्रयास क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, सुरक्षा भावना को सुदृढ़ करने एवं पुलिस–जनसंपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button