रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार तथा उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू एवं जोन-8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देशानुसार, जोन-8 सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल के नेतृत्व में नगर पालिक निगम जोन-8 राजस्व विभाग की टीम द्वारा बड़े बकायादारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में राजस्व निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा, सहायक राजस्व निरीक्षक सर्वश्री खगेंद्र सोनी, राम कुमार अवसर एवं चंदन रगड़े की उपस्थिति में जोन-8 अंतर्गत संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 एवं वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 के अंतर्गत विगत कई वर्षों से बकाया कर राशि जमा नहीं करने वाले 7 बड़े बकायादारों के व्यवसायिक परिसरों को तत्काल ताला लगाकर सीलबंद किया गया।
नगर निगम द्वारा संबंधित बकायादारों को पूर्व में डिमांड बिल, डिमांड नोटिस एवं अंतिम नोटिस जारी किए गए थे, किंतु इसके बावजूद बकाया राशि अदा नहीं किए जाने पर यह कठोर कार्रवाई की गई।
जोन-8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल एवं सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल ने बताया कि—
संत रविदास वार्ड क्रमांक 70, रायपुरा अंतर्गत पुष्प वाटिका मैरिज गार्डन के बकायादार सत्येन्द्र बिसेन एवं इंद्रजीत बिसेन पर ₹45,99,952 का बकाया।
वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 अंतर्गत
₹5,23,112 के बकायादार प्रीतम सिंह,
₹2,23,160 के बकायादार अशोक कुमार, विजय कुमार एवं विनोद कुमार नवानी,
₹4,46,911 के बकायादार हरवंश सिंह, महेन्द्र सिंह एवं सुरजीत कौर,
₹18,17,223 के बकायादार राहुल धारीवाल,
₹1,39,493 के बकायादार आदिल खान,
₹10,10,705 के बकायादार देवीलाल शर्मा
के संबंधित व्यवसायिक परिसरों में ताला लगाकर सीलबंदी की कार्रवाई की गई।
इन 7 बड़े बकायादारों पर नगर निगम रायपुर जोन-8 राजस्व विभाग का कुल ₹71,01,056 (इकहत्तर लाख एक हजार छप्पन रुपये) का बकाया शेष है। शेष बकाया राशि की वसूली हेतु नगर निगम जोन-8 राजस्व विभाग द्वारा नियमानुसार आगे भी अभियानपूर्वक सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।