लाइफ स्टाइल

संतरे के छिलके के फायदे

विटामिन सी से भरपूर संतरे का फल खाना हर किसी को पसंद होता है। संतरे का स्वाद और इसके अंदर के तत्व सेहतमंद रखने के लिए काम करते है। संतरे का सेवन करने के बाद अक्सर हम इसके छिलके को फेंक देते है। कई लोग नहीं जानते है कि, संतरे का छिलका भी कई तरह से फायदेमंद है। दरअसल यह आयुर्वेदिक और विज्ञान की नजर में फायदेमंद होता है। इसे लेकर स्टडी में बताया गया है कि, संतरे का छिलका हमारे जीवन में किस तरह से अहमियत रखता है।

संतरे के छिलके के फायदे जानिए

यहां पर संतरे के छिलके का क्या महत्व होता है और हमें इसके किस तरह से फायदे मिलते है चलिए जानते है।

1- अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, संतरे के छिलके में विटामिन सी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। यह स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल करने से चेहरे की झुर्रियां, दाग-धब्बे, मुंहासे सभी साफ हो जाते है। इसका इस्तेमाल आप पाउडर के रुप में कर सकते है।

2- संतरे के छिलके में फ्लैवोनॉइड्स और एंटीऑक्सिडेंट्स पाया जाता है। यह दिल की सेहत को बेहतर करने के साथ ही बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसके इस्तेमाल से दिल की सेहत सही रहती है औऱ आपका हार्ट अटैक का खतरा भी टलता है।

3- संतरे का छिलका पेट के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। यह पाचन तंत्र को सुधारता है और गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है। पेट फूलने की समस्या के लिए आप संतरे के छिलके की चाय बनाकर पी सकते है। इसके लिए बस छिलकों को सुखाकर पानी में उबाल लें और थोड़ी सी शहद मिलाकर पी लें।

4- मेंटल हेल्थ के लिए संतरे का छिलका फायदेमंद होता है। रिसर्च के अनुसार, संतरे की खुशबू डिप्रेशन और चिंता को दूर करने में सहायक होती है। कई लोग इसकी सुगंध को अपने घर या दफ्तर में फैलाते हैं ताकि वातावरण सुकून भरा बना रहे।

5-दांतों के लिए संतरे का छिलका फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए दांतों पर हल्के से रगड़ने से दांत सफेद होते हैं और सांस की दुर्गंध दूर होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button